BIHARBreaking NewsENTERTAINMENT/FILMSTATE

सोनू सूद ने अपने जन्मदिन पर दिया प्रवासियों को शानदार तोहफा, ‘Pravasi Rojgar App’ के जरिए 3 लाख नौकरियां देने का किया ऐलान

30 जुलाई को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कोरोना काल में जिस तरह से सोनू ने जरूरतमंद की मदद की है उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। हालांकि अभी भी उनके नेक कामों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने यह ऐलान किया है कि वे अब प्रवासियों को नौकरी दिलवाने में मदद करेंगे। सोनू ने अपने नेक काम करने के लिए एक ऐप भी लॉन्च किया है। अपने इस फैसले से उन्होंने एक बार फिर से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गये हैं।

सोनू अपने जन्मदिन के अवसर पर जिस खास ऐप की घोषणा किया है उस ऐप का नाम उन्होंने ‘प्रवासी रोजगार’ रखा है और इसके जरिए उन्होंने करीब 3 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराने की बात पर जोर डाला है। इतना ही नहीं वह बाढ़ से प्रभावित बिहार और असम में वे इस मुहिम को तेजी से चलाने वाले हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने ये भी बताया है- मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाइयों के लिए एक तोहफा है।

सोनू ने ट्वीट कर लिखा है, ‘मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाइयों के लिए http://PravasiRojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और अन्य सभी का।’ अपने इस पोस्ट में उन्होंने अब इंडिया बनेगा कामयाब (#AbIndiaBanegaKamyaab) को हैशटैग किया है।

इस खबर के अलावा एक खबर ये भी है कि आज अपने जन्मदिन के अवसर पर सोनू सूद एक हेल्थ कैंप का आयोजन करने वाले हैं। सोनू सूद का मानना है कि उनके इस कैंप में वो कम से कम 50000 लोगों को मदद करेंगे। सोनू सूद ने एक बयान में कहा, ”मैं ये काफी समय से प्लान कर रहा था और लगातार डॉक्टरों से बात भी कर रहा था. यूपी, झारखंड, पंजाब और ओड़िशा के डॉक्टर्स से बात कर रहा था, लेकिन अभी असम और बिहार में बाढ़ के हालात बने हुए तो इसे देखते हुए हम वहां ये कैंप लगाने की कोशिश में हैं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.