BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

रामविलास और चिराग पासवान को AK-47 से उड़ाने की ध’मकी देने के मामले में पार्षद गिर’फ्तार

SHEKHPURA : केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार से ह’त्या की ध’मकी देने वाले आ’रोपी को पुलिस ने गिर’फ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी सह नगर परिषद शेखपुरा का वार्ड पार्षद संजय यादव को गिर’फ्तार कर लिया है. टाउन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है.

गिर’फ्तार आ’रोपित संजय यादव नगर परिषद शेखपुरा के वार्ड-10 का पार्षद है. दो दिन पहले ही वार्ड पार्षद का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह चिराग पासवान और रामविलास पासवान के लिए आ’पत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एके-47 से उड़ा देने की ध’मकी दे रहा था. जिसके बाद लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने टाउन थाने में प्रा’थमिकी दर्ज करायी थी.जिसके बाद पुलिस ने तुरंत का’र्रवाई करते हुए पार्षद को गिर”फ्तार कर लिया है.

बता दें कि शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद संजय यादव का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह चिराग और रामविलास पासवान को एके-47 से उड़ा देने की बात कह रहा था। संजय यादव शेखपुरा के बंगालीपर इलाके का रहने वाला है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.