BIHARBreaking NewsENTERTAINMENT/FILMPATNASTATE

सुशांत राजपूत मामले में बड़ी खबर: परिजनों ने पटना में दर्ज कराया मु’कदमा, सु’साइड के लिए उ’कसाने का आ’रोप, मुंबई पहुंची बिहार पुलिस

PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के मामले में बडी खबर है. सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों में पटना पुलिस में केस द’र्ज करा दिया है. परिजनों ने सुशांत सिंह राजपूत को आत्मह’त्या के लिए उक’साने का आ’रोप लगाया है. पटना में मामला दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गयी है.

क्या है पूरा मामला

पटना पुलिस की ओर से मिल रही खबर के मुताबिक पटना के राजीवनगर थाने में सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने मुक’दमा दर्ज कराया है. मुक’दमें में किसी खास व्यक्ति को आ’रोपी नहीं बनाया गया है लेकिन पुलिस को बताया गया है कि बॉलीवुड के माफि’याओं ने सुशांत सिंह राजपूत को मौ’त के लिए उकसाया गया है. लोगों द्वारा प्रता’डित कर दिये जाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत आत्मह’त्या करने के लिए बाध्य हुए.

मुंबई पहुंची पटना पुलिस

पटना पुलिस की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस के चार सदस्यों की टीम मुंबई भेज दी गयी है. पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही मुंबई पुलिस के साथ संपर्क साधने में लगी है. गौरतलब है कि मुंबई पुलिस पहले से ही इस मामले की छानबीन कर रही है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों से पूछताछ की है. अब फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पटना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम मुंबई पुलिस से संपर्क कर अब तक हुई जांच के बारे में जानकारी ली है.

क्या है सुशांत के परिजनों का आ’रोप

सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने राजीव नगर थाने में आईपीसी की धारा 341, 342, 280, 420, 406 और 306 के तहत मामला दर्ज कराया है. आईपीसी की धाराओं के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत केे परिजनों ने कहा है कि उन्हें सु’साइड के लिए उकसाया गया. उन्हें प्रताडि़त किया गया. उनके साथ फ्रॉ’ड किया गया है.

सुशांत के परिजनों की चुप्पी पर उठ रहे थे सवाल

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के बाद उनके परिजनों की चुप्पी पर सवाल उठ रहे थे. दरअसल सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड से लेकर दूसरे क्षेत्र के लोगों ने फिल्मी दुनिया के माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. कंगना रनौत ने लगातार मोर्चा खोला रहा है. बिहार के ही एक्टर शेखर सुमन ने भी गंभीर सवाल उठाये हैं. बीजेपी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए बड़ी मुहिम चलायी है.

लेकिन सुशांत सिंह की मौ’त के बाद उनके परिजनों की चुप्पी पर सवाल उठ रहे थे. अब जाकर उनके परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है. सुशांत के पारिवारिक सूत्रों की मानें तो उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं रह गया है. लिहाजा पटना में केस दर्ज कराया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.