BIHARBreaking NewsSTATE

BJP नेता रामेश्वर चौरसिया ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को लिखा पत्र, सुशांत सु’साइड केस की CBI जांच की मांग

PATNA: बीजेपी नेता रामेश्वर चौरसिया ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी को पत्र लिखा है. चौरसिया ने मुलाकात कर यह पत्र सौंपा और उनसे बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सु’साइड केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की है.

चौरसिया ने कहा कि बिहार के नौजवान एक्टर के सुसा’इड को लेकर कई तरह की बातें आ रही है. लेकिन हम आपसे मांग करते हैं कि इस केस की जांच सीबीआई द्वारा किया जाए. जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए.

चौरसिया ने कहा कि सुशांत के सुसाइड से देश के बहुत सारे लोग आहत हैं. खाकर बिहार के लोग. सभी चाहते हैं कि आखिर सुशांत सिंह ने सुसा’इड क्यों किया उसका खुलासा हो जाए. सुसा’इड के पीछे कई नाम आ रहे हैं. आप से आग्रह है कि इस केस की जांच सीबीआई से कराई जाएं. बता दें कि बिहार के कई नेता इस केस की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर चुके हैं. लेकिन महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि मुंबई पुलिस जांच करने में सक्ष्म हैं. फिलहाल सीबीआई जांच की जरूरत नहीं हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.