BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में क’हर बरपा रही कोरोना, SKMCH के कोरोना वार्ड में पांच दिनों में तीसरी मौ’त…

मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना वायरस क’हर बरपा रहा है। एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में पांच दिनों में तीसरे पॉजिटिव मरीज की मौ’त हो गई। शनिवार को 50 वर्षीया महिला म’रीज ने दम ‘तो’ड़’ दिया। उसका एक सप्ताह से इलाज चल रहा था। वह साहेबगंज प्रखंड के एक गांव की रहने वाली थी। 17 जुलाई को खां’सी व बु’खार की शि’कायत पर भर्ती कराया गया था। जांच के बाद रिपोर्ट में पॉजिटिव मिली थी। डॉक्टर ने कई अन्य बी’मारियों से भी ग्र’सित बताया था। इसकी पुष्टि एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही ने की है। उन्होंने बताया कि महिला मरीज की हालत पहले से गंभीर थी।
इधर, मृ’तका के परिजनों ने कोरोना वार्ड के पास हंगा’मा किया। वे डॉक्टर व कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आ’रोप लगा रहे थे। हालांकि, सुरक्षा गार्ड व अस्पताल प्रबंधक ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।

इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने श’व को कोरोना किट बैग में पैक कराकर सरकारी एम्बुलेंस से दाह-सं’स्कार के लिए भेज दिया। इस तरह अबतक जिले के 12 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन की  एसकेएमसीएच, तीन की शहर और छह की पटना में मौ’त हुई है। वहीं, एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में शनिवार को चार नये पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया है। पहले भर्ती एक बैंक कर्मी समेत चार अन्य मरीजों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

बीते मंगलवार को हुई थी पहले मरीज की मौ’त
एसकेएमसीएच में कोरोना वार्ड बनने के बाद बीते मंगलवार को पहले पॉजिटिव मरीज की मौ’त हुई थी। वह वैशाली जिला के गोरौल के एक पूर्व सीओ के रिश्तेदार थे। 24 जुलाई को दूसरे पॉजिटिव मरीज की मौ’त हुई थी। वह भी शहर का रहनेवाला था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.