GAYA : बिहार में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है, हर दिन कोरोना के सैंकड़ों मरीज मिल रहे हैं और कई लोगों की कोरोना से मौ’त हो रही है. ताजा मामला गया का है, जहां चंदौती प्रखण्ड के सीओ दिलीप कुमार की कोरोना से मौ’त हो गई.
दिलीप कुमार मूल रुप से सुपौल के रहने वाले थे और अभी चंदौती प्रखण्ड के सीओ के रुप में पदस्थापित थे. वे लंबे समय से बीमा’र चल रहे थे. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए गया के एएनएमसीएच में भर्ती किया गया था.

जहां इलाज के दौरान हालत गं:भीर होने के बाद उन्हें इलाज के लिए शुक्रवार को पटना एम्स में रेफर किया गया था. जहां कुछ ही घंटों में उनकी मौ’त हो गई. सीओ की मौत के बाद गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह समेत उनके सहयोगियों ने दिलीप कुमार को मेहनती और कर्मठ बताते हुए शो’क व्यक्त किया है.



Leave a Reply