Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सब्जी बेचने को मजबूर हुआ बॉलीवुड कलाकार, कई सुपरस्‍टार्स के साथ कर चुका है काम

कोरोना महामारी से सिर्फ आम लोग ही परे’शान हैं, ऐसा नहीं इस महामारी से आम एवं खास हर कोई परेशान है। यह ऐसी महामा’री है जो लोगों की जीवन जीविका छीनने के साथ वातानुकूलित कमरों एवं गाड़ियों में घूमने वालों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। ऐसा ही एक दृश्य आज राजधानी भुवनेश्वर स्थित पलासुनी में देखने को मिला जहां पर एक बालीवुड अभिनेता को इस महामारी ने सब्जी विक्रेता बना दिया।

जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड में अभिनय करने वाले इस अभिनेता का नाम कार्तिक साहू है। कार्तिक का घर केन्द्रापड़ा जिले के गरदपुर में हैं। 17 साल के संघर्ष भरे जीवन के बीच कार्तिक 2014 में रोजगार एवं अपने सपने को साकार करने के लिए मुंबई  चले गए थे। सुन्दर एवं आकर्षक चेहरा होने से वह विभिन्न संस्थान के लिए बाउंसर का काम कर रहे थे। एक दिन अचानक उन्हें फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला। 

बॉलीवुड में विभिन्न छोटी मोटी भूमिका में वह अभिनय करना शुरु  कर दिया। विभिन्न सिनेमा में वह पुलिस एवं अन्य भूमिका में नजर आने लगे। हालांकि वह अपने सपने को आगे बढ़ाते कोरोना उनके सपने के सामने चट्टान बनकर खड़ा हो गया। फिल्म एवं टेलीविजन उद्योग बंद हो जाने से सामने आयी परिस्थिति के कारण वह अपने घर लौट आए।

ओडिशा आने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अब कार्तिक भुवनेश्वर में सब्जी बेच रहे हैं। कार्तिक ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी, फिल्म में पुलिस की भूमिका में अभिनय किया है। उसी तरह से संजय दत्त, सलमान खान एवं अमीर खान जैसे सुपरस्टार के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा धारावाहिक श्रीगणेश के साथ 4 से अधिक वेब सीरीज में भी अभिनय कर ओडिशा के लिए गौरव लाने का काम किया है।

यहां तक कि आने वाली हिन्दी फिल्म टक्कर एवं बाहुबली-3 के लिए भी कार्तिक का चयन हुआ था। हालांकि कोरोना ने उनके सपने को आधे रास्ते में छोड़ दिया है। परिस्थिति के मारे कार्तिक भुवनेश्वर रसूलगड़ क्षेत्र में सब्जी बेच रहे हैं। कार्तिक का कहना है कि मात्र 2 हजार रुपये से हमने सब्जी का व्यापार शुरु किया है। इससे जो कमाई होती है, उससे परिवार चलता है। हमारा कैरियर को जब बनने का समय आया तो कोरोना आ गया। मैं अभी भी हार नहीं माना हूं, परिस्थिति सुधरेगी तो फिर मुंबई जाऊंगा और अपने सपने को साकार करूंगा। उनका कहना है कि यदि अवसर मिलेगा तो ओडिआ सिनेमा में भी अभिनय करूंगा। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.