Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

दिल बेचारा देखने का इंतजार कर रहे अनुपम खेर बोले- हर आंख से आंसू बहेगा

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा बस कुछ देर में पूरी दुनिया के लिए रिलीज कर दी जाएगी. बॉलीवुड के इस जगमगाते सितारे की ये खूबसूरत पेशकर को हर कोई देखना चाहता है. हर कोई फिल्म देख सुशांत की यादों में खोना चाहता है. सुशांत तो जरूर सभी को अलविदा कह चले गए लेकिन पूरा बॉलीवुड उनकी फिल्म को प्रमोट कर रहा है.
दिल बेचारा को लेकर अनुपम इमोशनल

इसी कड़ी में एक्टर अनुपम खेर ने अब सुशांत की फिल्म दिल बेचारा के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की हैं. एक फोटो में तो वे खुद सुशांत संग नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में दिल बेचारा का पोस्टर शेयर किया गया है. अनुपम खेर ने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है. उन्होंने दावा किया है कि वे इस फिल्म को अपनी दिल की आंखों से देखेंगे. पोस्ट में लिखा है- प्यारे सुशांत सिंह राजपूत! आज आपकी फ़िल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज़ होने जा रही है.आप भौतिक दुनिया में हमारे साथ नहीं है और हमें हमेशा इस बात का दुख रहेगा।पर आपकी ये फ़िल्म हम सब दिल की आँखों से देखेंगे.और हर आँख से आँसू बहेगा. हम आपको मिस करते है!

KRK ने कंगना रनौत को बताया बॉलीवुड की लक्ष्मी बाई,’अकेले सभी के ‘खि’लाफ ल’ड़ रहीं’

सुनील शेट्टी का धुंआधार वर्कआउट देख सेलेब्स भी हैरान, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही दिल बेचारा

अनुपर खेर की इस पोस्ट को पढ़ हर कोई इमोशनल हो रहा है. इस पोस्ट पर सभी फैन्स की प्रतिक्रिया देख साफ समझा जा सकता है कि हर कोई दिल बेचारा देखने के लिए खासा उत्साहित है. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई हैशटैग भी वायरल चल रहे हैं. मालूम हो कि दिल बेचारा का डायरेक्शन मुकेश छाबड़ा ने किया है. फिल्म में सुशांत के अपोजिट संजना संघी अपना डेब्यू कर रही हैं. फिल्म शुक्रवार को शाम 7.30 बजे डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.