Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#BOLLYWOOD; कपिल शर्मा जल्दी ही बनने वाले है पापा, गुड न्यूज़ पर अक्षय कुमार ने दी बधाई…

अपनी कॉमेडी से पूरे देश को हंसाने वाले कपिल शर्मा के घर जल्द ख़ुशियों की बरसात होने वाली है। कपिल पापा बनने वाले हैं और अब उन्होंने उस समय का खुलासा भी कर दिया है, जब उनके घर में नन्ही ख़ुशी दस्तक देगी। यह खुलासा भी बातों-बातों में हुआ। दरअसल, अक्षय कुमार ने गुरुवार को अपनी फ़िल्म गुड न्यूज़ के फ़र्स्ट लुक जारी किये थे। यह फ़िल्म आईवीएफ के ज़रिए होने वाली प्रेग्नेंसी के विषय पर आधारित है।

फ़िल्म के पोस्टरों पर करीना कपूर और कियारा आडवाणी को प्रेग्नेंसी की अवस्था में दिखाया गया है। इन पोस्टर्स को शेयर करने के साथ ही कपिल ने अपना राज़ भी खोल दिया। कपिल ने लिखा- बधाई हो पाजी। पोस्टर बहुत बढ़िया दिख रहा है, लेकिन मेरी गुड न्यूज़ आपकी गुड़ न्यूज़ से पहले आ रही है। कपिल के इस खुलासे का जवाब देते हुए अक्षय ने लिखा- कमाल कर दिया शर्मा जी। आपकी गुड न्यूज़ के लिए दिल से मुबारकबाद। बता दें कि गुड न्यूज़ 27 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है। ज़ाहिर है कि कपिल के पापा बनने में अब ज़्यादा वक़्त नहीं है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.