BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर SKMCH में भर्ती कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की हालत बेहद गं’भीर, पटना रेफर

एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में इलाजरत एक डॉक्टर की हालत बिगड़ने पर बुधवार को पटना रेफर कर दिया गया। वह एक सप्ताह से भर्ती थे। एसकेएमसीएच के न्यू पीकू वार्ड में ड्यूटी के दौरान पॉजिटिव हो गए थे। फिलहाल कोरोना वार्ड में छह पॉजिटिव मरीज इलाजरत हैं। एक मरीज की मंगलवार को इलाज के दौरान मौ’त हो गई थी। एसकेएमसीएच के अधीझक डॉ. सुनील कुमार शाही ने बताया कि एक सप्ताह से डॉक्टर का इलाज हो रहा था।

बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। अन्य पॉजिटिव मरीजों का कोरोना वार्ड में इलाज चल रहा है। इधर, भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि कोरोना वार्ड में इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। मरीजों को समय से दवा नहीं मिल रही है। न ही कोई डॉक्टर व नर्स देखरेख कर रहे हैं। भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.