ASSAMBIHARBreaking NewsENTERTAINMENT/FILMSTATE

YouTuber कैरी मिनाटी ने असम और बिहार के बाढ़ प्र’भावित लोगों की मदद के लिए दिए 11 लाख रुपये

YouTuber कैरी मिनाटी ने असम और बिहार बाढ़ में प्रभावित लोगों के लिये 11 लाख रुपये दान किये हैं. कैरी मिनाटी ने ये पैसे सीएम राहत कोष में जमा किये हैं.


मिनाटी ने लाइव स्ट्रीम के माध्यम से 10.3 लाख रुपये जुटाए, जिसमें 1 लाख रुपये मिला कर उन्होंने सीएम राहत कोष में जमा कर दिये. मिनाटी ने इस बारे में ट्विटर पोस्ट लिखते हुए उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने असम और बिहार के लिए चैरिटी स्ट्रीम में 10,31,137 रुपये इकट्ठा करने में सहयोगा किया.

पैसे जुटाने के लिये मिनाटी ने YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग की घोषणा की थी. इसके साथ ही ये भी कहा था, जो इंसान दान में सबसे ज़्यादा योगदान देगा. वो उसके लिये Shout-out करेंगे. लाइव स्ट्रीमिंग रविवार शाम 7 बजे से शुरू हुई थी और 6 घंटे तक चली थी.


अजय नागर यानि कैरी के इस क़दम के लिये एक बार ज़ोर से तालियां बजा दीजिये.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.