BIHARBreaking NewsCRIMEKATIHARSTATE

लॉकडाउन के बीच कटिहार में दिन-द’हाड़े 2.15 लाख की लू’ट, बाइक सवार अ’पराधियों ने घ’टना को दिया अंजाम

Katiahr : लॉकडाउन के दौरान भी प्रदेश में अपराध की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन प्रदेश के किसी ने किसी जिले से ह’त्या, लू’ट और चो’री की घ’टना सामने आ रही है। ताजा मामला कटिहार जिले से सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के गुदरी बाबा स्थान के समीप एक मां-बेटे से बाइक सवार अपराधियों ने 2 लाख 15 हजार रुपये लूट लिये है।

लूट के शिकार मां-बेटे ने बताया कि वे लोग ऑटो से लौट रहे थे, इस बीच मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने एस.एच 77 के सुनसान इलाके मैं इन्हें रोक कर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

लूट की इस घटना को लेकर पोठिया थाना में मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस घ’टनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

बताते चलें इन दिनों जिले में लगातार एस.एच और एन.एच अप’राधियों द्वारा लू’ट की घ’टना को अंजाम दिया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.