उतर बिहार में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एसकेएमसीएच में एक और वायरोलॉजी लैब का निर्माण कर रहा है। कॉलेज के माइक्रोलॉजी विभाग में काम जोर-जोर से कराया जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर लैब में जांच भी शुरू कर दी जाएगी। इसमें कोरोना संदिग्धों के सैंपल भी लिए जा सकेंगे।एसकेएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उत्तर बिहार के कई जिलों से अधिक संख्या में सैंपल आ रहे हैं। इससे जांच रिपोर्ट तैयार करने में विलंब हो रहा है। इसको देखते हुए एक और वायरोलॉजी लैब तैयार की जा रही है। एक सप्ताह में लैब बनकर तैयार हो जाएगी। अब कोरोना संदिग्धों की अधिक संख्या में सैंपल लेकर जांच की जा सकेगी।




Leave a Reply