कैंप जेल में बंद कैदियों में कोरोना संक्रमण का ख’तरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी एक कैदी की कोरोना से मौ’त हो गयी। वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 77 साल के कै’दी की कोरोना से मौ’त की पुष्टि हुई है। वह कैदी बीमा’र था जिसके बाद 14 जुलाई को उसे इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जेल में कोरोना संक्रमण को रोकना जेल प्रशासन के लिए अब चुनौती बनती जा रही है।
शुक्रवार और शनिवार को म’रे दो कै’दियों में एक पॉजिटिव
कैंप जेल में बंद कैदियों की कोरोना से मौ’त का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को पहली मौ’त कोरोना से हुई। उसके बाद गुरुवार को दूसरी मौत हुई। शुक्रवार और शनिवार को भी एक-एक कैदी की मौ’त हुई थी जिनमें एक कै’दी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ऐसे में कोरोना संक्रमित कै’दियों की पहचान करने के लिए जांच जरूरी है पर कै’दियों की जांच की रफ्तार एकदम धीमी है। इस तरह जे’ल में बंद कै’दियों के लिए मु”श्किल हो सकती है।

दो कर्मी के भी संक्रमित होने की सूचना
सेंट्रल जेल के दो कर्मियों के भी संक्रमित होने की सूचना है। 45 और 35 वर्षीय जेल कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर है पर जेल अधीक्षक ने कहा कि अभी तक दोनों की रिपोर्ट उन्होंने नहीं देखी है इसलिए बता पाना मु’श्किल है। पहले कैदी और अब कर्मी भी कोरोना की च’पेट में आने लगे हैं जिससे प’रेशानी बढ़ती जा रही है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जो भी संदिग्ध दिख रहे या कोरोना से मरने वाले कैदियों के आस-पास जो भी कै’दी रहते थे उन्हें आइसोलेट किया गया है।
जेल प्रशासन को पहले ही निर्देश दिया गया है। कोरोना का संक्रमण जेल के अंदर कैसे पहुंच गया यह चिंता का विषय है। इस संक्रमण से बचने के लिए दिये गये निर्देश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। मैं जेल अधीक्षक से बात कर जानकारी लेता हूं। – दिवान जफर हुसैन, संयुक्त सचिव जेल प्रशासन



Leave a Reply