मुंबईः सुशांत सिंह राजपूत के निधन (Sushant Singh Rajput) को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन एक्टर की मौत के बाद से बॉलीवुड में मची उथल-पुथल अभी तक शांत नहीं हो पाई है. एक्टर के सुसाइड करने के बाद से बॉलीवुड दो हिस्सों में बंटा दिख रहा है और नेपोटिज्म (Nepotism) का मुद्दा भी गर्माया हुआ है. बॉलीवुड की ‘क्वीन’ यानि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड (Sushant Singh Rajput Suicide) को लेकर बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर्स और फिल्म मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे और अब एक्ट्रेस ने मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की जांच पर भी सवाल उठाए हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, अभी भी पुलिस ने ऐसे कई लोगों से पूछताछ नहीं की है, जिनसे की जानी चाहिए थी.
रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर कई तरह के सवाल उठाए. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने करण जौहर, महेश भट्ट (Mahesh Bhatt), आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) से पूछताछ ना किए जाने पर भी गुस्सा जाहिर किया है. कंगना रनौत के मुताबिक, इन चारों ही लोगों को एक्टर की मौत के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक इनसे पूछताछ नहीं की गई.

कंगना ने कहा- ‘मैं यह नहीं कह रही हूं कि कोई भी चाहता था कि सुशांत ऐसा कदम उठाएं, लेकिन वह यह जरूर चाहते थे कि सुशांत पूरी तरह से बर्बाद हो जाएं. ये लोग ऐसे ‘भावनात्मक गिद्ध’ हैं जो लोगों को खुद में मरते हुए देखना चाहते हैं. आज तक महेश भट्ट अपनी फिल्मों के जरिए परबीन बाबी की मौत के कारणों को बेच रहे हैं. मुंबई पुलिस करण जौहर, महेश भट्ट को पूछताछ के लिए क्यों नहीं बुला रही. क्योंकि वे मजबूत लोग हैं? इस इंटरव्यू में मेरे पास खोने के सिवाय कुछ भी नहीं है.’
उन्होंने आगे कहा- ‘कल को फिर तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर जैसे जरूरतमंद बाहरी लोग सामने आएंगे और कहेंगे कि वह इंडस्ट्री से प्यार करते हैं. मैं बस इतना पूछना चाहती हूं कि अगर आप बॉलीवुड से प्यार करते हैं और करण जौहर से प्यार करते हैं तो आपको आलिया भट्ट या अनन्या पांडे जैसा काम क्यों नहीं मिल रहा. इन स्टार्स का पूरा अस्तित्व ही नेपोटिज्म रिजल्ट है.’



Leave a Reply