Breaking NewsUTTAR PRADESH

विकास दुबे के आगे नतमस्तक था बिजली विभाग / घर में लगे थे 3 AC,12 पंखे, 20 CCTV..लेकिन बिल महज 400 ₹

कानपुर: पुलिस और एसटीएफ के हाथों उज्जैन से कानपुर लाने के दौरान एक मु’ठभेड़ में ‘मा’रे गए कुख्यात गैं’गस्टर विकास दुबे को लेकर एक और खुलासा हुआ है। इस खुलासे से साफ होता है कि विकास की मिलीभगत केवल पुलिस विभाग में ही नहीं थी बल्कि प्रशासन के अन्य विभागों में थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिजली विभगा भी विकास दुबे के आगे नतमस्तक था। विकास दुबे के घर में एसी, फ्रिज सहित सबमर्सिबल औऱ बिजली के तमाम उपकरण लगे हुए थे लेकिन इसके बावजूद भी उसके घर का बिल महज 450 रुपये आया था।

घर में 3 एसी, 20 सीसीटीवी कैमरे
विकास दुबे की शानदार कोठी में बिजली से संचालित होने वाले उपकरणों की बात करें तो इनमें तीन एयर कंडीशनर (एसी), 30 के करीब बल्ब, एक सबमर्सिबल, तीन एलईडी टीवी. दो रेफ्रिजेटर, एक दर्जन से अधिक पंखों के अलावा 20 सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे। इतने साले बिजली से चलने वाले उपकरणों के बावजूद भी घऱ का बिल महज 450 रुपये आया है। भरपूर बिजली का इस्तेमाल होने के बावजूद भी दुबे के घर में 1 किलोवाट का बिजली मीटर लगा हुआ था। जो बिल आया है उसमें बेसिक चार्ज और कुछ रीडिंग ही बिल दिखाया गया है।

पूरी द’बंगई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकास के घर का बिल भी सब स्टेशन में जमा हो जाता था लेकिन कौन जमा करता था इसका पता नहीं चल पाया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो विकास की कोठी में जाकर चैक कर सकें कि कितनी बिजली की खपत वहां हो रही है। विकास की दबंगई का ही आलम था कि कोई भी सरकारी या शासकीय कर्मचारी/अधिकारी उस पर हाथ डालने से ड’रता था। इतना ही नहीं विकास के जो गुर्गे थे उनके यहां भी मीटर नहीं लगा था।

गर्मी नहीं होती थी बर्दाश्त
विकास दुबे के बारे में जो बात अब सामने निकलकर आ रही है उसके मुताबिक उससे गर्मी बर्दाश्त नहीं होती थी। वह घर में रहे या गाड़ी में हर जगह उसे एसी चाहिए होता था। घर में जब भी विकास कमरे में प्रवेश करता था तो उससे 10 मिनट पहले वहां एसी चलाया जाता था। इसी तरह गाड़ी में विकास के बैठने से 10 मिनट पहले एसी चला दिया जाता था तांकि गाड़ी ठंडी हो सके। विकास केसभी गुर्गे बिजली का मुफ्त इस्तेमाल करते थे। फिलहाल बिजली विभाग भी जांच में जुट गया है। कहा जा रहा है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.