BIHARBreaking NewsSTATE

#BreakingNews: बिहार में कोरोना महावि’स्फोट, 1667 नए मरीज पॉजिटिव मिले, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 24967

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1667 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24967 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1667 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24967 हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 4 लोगों की मौत रिकार्ड की गई है जबकि इससे पहले गुरूवार को रिकार्ड 17 लोगों की मौत दर्ज की गई थी. यानी कि केंद्र सरकार की माने तो बिहार में 48 घंटे के भीतर कुल 21 लोगों की मौत कोरोना से हो गई, जो कि वाकई चिंता की बात है.

उधर दूसरी ओर, राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. यहां संक्रमितों की संख्या 3000 के पार हो गई है. संक्रमितों की पहचान हो सके, इसके लिए राज्य सरकार ने पटना जिले के शहरी क्षेत्र के 25 स्वास्थ्य केंद्र पर रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू किया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से पिछले 24 घंटे में 896 लोग स्वस्थ हुए हैं. अब तक 14,997 लोग कोविङ-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और इस प्रकार बिहार का रिकवरी रेट 64.36 प्रतिशत है. दिनांक 16 जुलाई के अब तक कोविङ-19 के 901 मामले सामने आये  हैं, जबकि 15 जुलाई एवं पूर्व के 801कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं. फ़िलहाल में बिहार में कोविड-19 के 8,129 एक्टिव मरीज हैं. सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 10,273 सैंपल्स की जांच की गयी है और अब तक किये गये कुल जांच की संख्या 3,57,730 है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.