BIHARBreaking NewsSTATE

सदर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से एक मरीज की त’ड़प-त’ड़प कर मौ’त, तेजस्वी ने पूछा- कहां हैं दुलारा स्वास्थ्य मंत्री

PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति ख़राब होती जा रही है. ये आरोप बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट कर नीतीश कुमार से पूछा है कि कटिहार के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से एक मरीज ने तड़’प-त’ड़प कर दम तो’ड़ दिया, बताइये कि कहाँ है आपका दुलारा स्वास्थ्य मंत्री ?

इससे पहले बीते दिन भागलपुर जिले से भी एक मामला सामने आया था. भागलपुर के मायागंज अस्पताल में एक मरीज की मौ’त के बाद उसके परिजनों ने आरोप लगाया था कि कोरोना मरीजों को डॉक्टर एक बार भी देखने नहीं आते हैं. मृ’त’क बैंक कर्मचारी के घरवालों ने भी आरोप लगाया था कि सांस तेज चल रही थी मगर मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिला, इसलिए मौ’त हो गई.

भागलपुर जिले में 16 घंटे के अंदर कोरोना से तीन लोगों की मौ’त हो गई. इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 हो गई. इधर तेजस्वी यादव ने एक और ट्वीट कर सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा है कि “ये क्या हो रहा है नीतीश जी ? कहाँ है आपका दुलारा स्वास्थ्य मंत्री ? लोग म’र रहे है. कटिहार के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज की त’ड़प-त’ड़प कर मौ’त. पेट द’र्द और खां’सी की शि’कायत पर मरीज को अस्पताल लाया गया था लेकिन कई घंटे बीत जाने के बावजूद डॉक्टर ने इलाज नहीं किया.”

इस ट्वीट के साथ तेजस्वी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक महिला रो’ते-बि’लखते नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा रहा है कि वह चिल्’ला-चि’ल्लाकर कह रही है ‘हॉस्पिटल है ये ?’ वह रोते हुए एक वार्ड में जाती है, जहां बेड पर एक मरीज पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. मरीज के स्वजन यह कह रहे हैं कि ‘एक घंटा दे लेकर आये हैं, अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं है. हॉस्पिटल में कोई व्यवस्था नहीं है.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.