कोरोना संक्रमण के ड’र से एसकेएमसीएच में सामान्य मरीजों को आना कम हो गया है। जहां पहले हर दिन दो हजार से अधिक मरीज ओपीडी में आते थे, वहीं अब दो सौ भी नहीं पहुच रहे हैं। जब से अस्पताल में कोरोना वार्ड खुलने की जानकारी हुई, सामान्य मरीजों के आने का सिलसिला रुक गया है। सिर्फ गंभीर व प्रसव के लिए ही मरीज आ रहे हैं। अधिकांश भर्ती मरीज भी इलाज कराए बिना घर चले गए। एक सप्ताह के रजिस्ट्रेशन आंकड़ा देखें तो एक सप्ताह में मात्र एक हजार मरीजों का ही इलाज ओपीडी में हुआ है। वैसे अस्पताल प्रशासन पूरा एहतियात बरत रहा है। कोरोना के खतरे को लेकर साधारण सांस संबंधी शि’कायत के मरीजों की भी जांच कराई जा रही है। डॉक्टर मरीजों को अलग से ही बीमारी के सिस्टम के आधार पर दवा लिख देते हैं।




Leave a Reply