Breaking NewsCelebritiesEntertainmentENTERTAINMENT/FILM

बड़ी खबर: ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या अस्पताल में एडमिट, 5 दिन पहले हुआ था कोरोना

बड़ी खबर आ रही है मुंबई से जहां कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 5 दिन बाद बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गौरतलब है कि बीते शनिवार रात बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की घोषणा ट्विटर हैंडल के जरिेए की थी.

अमिताभ और अभिषेक बच्चन को शनिवार को ही मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था. ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन के कोरोना के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर रविवार को सामने आई.

हालांकि दोनों में लक्षण नहीं होने के चलते उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया था. जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या में कुछ लक्षण पाए गए हैं जिसके बाद मां-बेटी को एडमिट किया गया है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोनों की तबीयत ठीक है और इलाज शुरू कर दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.