सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को एक महीने का समय हो चुका है लेकिन आज भी उनके फैंस ये मानने को तैयार नहीं हैं कि सुशांत ने सु’साइड किया था। सुशांत के केस में कई ऐसे सवाल भी हैं जो म’र्डर की तरफ इशारा करते हैं। यही वजह है कि शुरुआत से ही सुशांत के फैंस लेकर लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की ह’स्तियों तक, सभी इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
यही नहीं, हाल ही में कुछ राजनेताओं ने भी गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी को पत्र लिखकर इस केस में सीबीआई जांच की मांग की थी। लेकिन इन सभी मांगों को खारिज करते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देखमुख ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने सुशांत केस में सीबीआई जांच से इंकार किया है।
अनिल देशमुख का ये है कहना
अनिल देशमुख का कहना है कि सुशांत की मौ’त में सीबीआई जांच को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे कैंपेन के बारे में उन्हें पूरी जानकारी है। इस तरह के केस को हैंडल करने में मुंबई पुलिस सक्षम है इसलिए इस केस में सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है। मुंबई पुलिस प्रोफेशनल राइवलरी के साथ-साथ बाकी सभी एंगल की जांच कर रही है। अनिल देशमुख के मुताबिक अब तक की जांच में किसी भी तरह की साजिश सामने नहीं आई है, जांच पूरी होते ही फाइनल रिपोर्ट पूरी डिटेल्स के साथ सामने रखी जाएगी।

रिया ने ट्विटर पर की थी सीबीआई जांच की मांग
सुशांत की मौ’त के एक महीने बाद गुरुवार को उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए सुशांत सुसाइड केस में सीबीआई जांच मांग की है। रिया ने लिखा है ‘आदरणीय अमित शाह सर…मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती हूं…सुशांत की अचानक हुई मौत को अब एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं…मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, फिर भी मैं न्याय की उम्मीद करते हुए आपसे हाथ जोड़कर इस केस में सीबीआई जांच की मांग करती हूं…।’
राजनेताओं ने भी की सुशांत की मौ’त में सीबीआई जांच की मांग
वहीं सुशांत की मौ’त के मामले में उनके फैंस के साथ-साथ अब कई राजनेता भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हाल ही में बिहार के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। पत्र में पप्पू यादव ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। वहीं अब गृह मंत्री अमित शाह ने पप्पू यादव के इस पत्र का जवाब दिया है। पप्पू यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मामले में उचित कार्रवाई जरूर की जाएगी। इतना ही नहीं गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले को संबंधित विभाग में उचित कार्रवाई के लिए भेज भी दिया है।
Input: नवोदय टाइम्स



Leave a Reply