BIHARBreaking NewsPATNASTATE

बड़ी खबर: देश में पहली बार पटना AIIMS में युवक को दिया गया COVAXIN का फर्स्ट डोज…

देशमें सबसे पहले कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) का ह्यूमन टायर ट्रायल पटना एम्स (Patna AIIMS) में किया गया. पटना एम्स में बनी एक्सपर्ट की टीम ने 30 साल के युवक पर वैक्सीन का ट्रायल किया उसे हाफ एमएल डोज दिया गया है. वैक्सीन देने के बाद करीब 4 घंटे तक उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया फिर घर भेज दिया गया.

आज7दिन के बाद फिर इसी शख्स को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि 14 दिन के बाद फिर इन्हें सेकंड डोज दिया जाएगा देश में अभी तक ऐसा ट्रायल किसी भी संस्थान में नहीं हुआ है. पटना एम्स के निदेशक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 18 लोगों का टेस्ट किया गया था जिनमें से 8 लोगों को डोज दिया जा चुका है. अभी और लोग आने बाकी हैं जिन्हें ये डोज दिया जाएगा.

बतादेंकि पटना एम्स में देश में पहली बार कोरोना से जारी जंग को जीतने के लिए ह्यूमैन ट्रायल किया जा रहा है. अभी तक कोरोना वैक्सीन का ऐसा ट्रायल देश के किसी भी संस्थान में नहीं हुआ है. इस तरह से पटना एम्स कोरोना से ल’ड़ाई के लिए सबसे पहले सामने आया है.

गौरतलबहैकि देश में सबसे पहले ट्रायल करने के बाद पटना एम्स की उत्साहित एक्सपर्ट की टीम गुरुवार काे छह और लाेगाें पर ट्रायल किया. साेमवार और मंगलवार काे कुल 18 लाेगाें का मेडिकल टेस्ट किया गया था. इन्हीं में से बुधवार काे एक पर ट्रायल हुआ और गुरुवार काे छह लोगों पर इसका ट्रायल हाेने वाला है. इस तरह से पटना एम्स में 50 लाेगाें पर कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल होगा.

इसबीच बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने राज्य पुलिस के जवानों में लगातार संक्रमित होने की खबर पर चिंता जाहिर की है एसोसिएशन ने कहा है कि पुलिसकर्मी सं’क्रमित हो रहे हैं उनके लिए इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है सरकार व्यवस्था करें नहीं तो काम करना मु’श्किल हो जाएगा

सूत्र- रामशरणागत मिश्रजानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.