BIHARBreaking NewsSTATEVAISHALI

कोरोना पॉजिटिव वैशाली सांसद वीणा देवी के स्वास्थ्य लाभ को लेकर रुद्राभिषेक व हवन

वैशाली की सांसद वीणा देवी के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर बुधवार को पुरोहित समाज की ओर से पैगंबर कोल्हुआ के सोमनाथपुरी स्थित बाबा विश्वेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक व हवन यज्ञ किया गया। सर्वप्रथम गौरी-गणेश पूजन, फिर वरुण देवता, सूर्यादि नवग्रह देवता, पंच देवता व षोडश मातृका देवी सहित शिव परिवार का आह्वान व पूजन किया गया। वेद मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक व हवन यज्ञ हुआ। इसमें मुख्य रूप से मंदिर के व्यवस्थापक अधिवक्ता अरुण पांडेय, अखंड भारत पुरोहित महासभा के संयोजक पंडित हरिशंकर पाठक, रामबालक भारती, मंदिर के पुजारी मनीष पांडे, संत रघुनाथ दास, लक्ष्मण सहनी आदि शामिल हुए। विदित हो कि वैशाली सांसद वीणा देवी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद उनके पति और विधान पार्षद दिनेश सिंह की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। दोनों का पटना में इलाज चल रहा है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.