ASSAMBreaking News

असम में बाढ़ से स्थिति बनी गं’भीर, अबतक 59 लोगों की मौ’त, 33 लाख से अधिक प्रभावित

गुवाहाटी: असम में मगलवार को बाढ़ की वजह से पांच जिलों में कम से कम नौ और लोगों की मौ’त हो गई, जिससे यहां बांढ़ में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है. राज्य के 33 में से 28 जिले बाढ़ ग्र”स्त हैं और 33 लाख लोग प्रभा’वित हुए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

असम राज्य आ’पदा प्रबंधन प्राधिकरण(एसडीएमए) के अधिकारियों ने कहा कि बीते चार हफ्तों में बिश्वनाथ, तिनसुकिया, लखीमपुर, बनगाइगांव, कामरूप, गोलाघाट, शिवसागर, मोरीगांव, धुबरु, नगांव, नलबारी, बारपेटा, धेमाजी, उदलगुड़ी, गोलपारा और डिब्रूगढ़ जिलों में बाढ़ की वजह से 59 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 22 मई से अबतक विभिन्न भूस्खलनों में 26 लोग मा’रे गए हैं.

अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को धुबरी और मोरीगांव में दो लोगों की डूबने से मौ’त हो गई, लेकिन इन मौ’तों का बाढ़ से कोई संबंध नहीं है. राज्य के 12 जिलों में ब्रह्मपुत्र समेत आठ नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. एएसडीएमए के अधिकारियों ने रपटों का हवाला देते हुए कहा कि इन जिलों के 3,371 गावों के 33 लाख लोग प्रभावित हैं और 28 जिलों की 128,495 हेक्टेयर कृषिभूमि भी इसकी चपेट में है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.