BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BJP जिलाध्यक्ष रंजन कुमार का मोबाइल नंबर हैक, वाट्सएप पर लोगों से मांगी जा रही रााशि

जिला भाजपा अध्यक्ष रंजन कुमार का मोबाइल नंबर किस ने हैक कर लिया है। उनके नम्बर से जुड़े जितने लोग हैं उनके वाट्सएप पर हैकर राशि की मांग कर रहा है। मैसेज आ रहा है कि अगर आप गूगल पे करते है तो बताएं। पैसे की जरूरत है भेजें।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि अचानक उनके नम्बर से एक परिचित से धन मांगने की बात सामने आई उसके बाद उनकी चिंता बढ़ी। तत्काल इसकी शि’कायत वरीय पुलिस अधीक्षक से की है। वहीं वाट्सएप को रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल से डाटा प्रिंट करने के लिए पटना में दिया था। लगता है कि उसी समय किसी ने नंबर को हैक कर लिया।  

Input: Dainik Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.