BIHARBreaking NewsSTATE

#Breaking: बिहार में फिर मिले 1432 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 18853

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्र’मित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1432 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18853हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1432 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18853हो गई है. विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों से ये नए मामले सामने आये हैं.

पिछले 24 घंटे में 9 की मौ’त
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी की गई है, उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 9 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 134 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. फिलहाल सूबे में मरने वालों का औसत 0.76%  है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौ’त हुई थी.

इस हफ्ते 35 लोगों की मौत
इस हफ्ते बिहार में 35 लोगों की मौत हो गई है. 6 जुलाई को 7, 7 जुलाई को 1, 8 जुलाई को 2, 9 जुलाई को 9, 10 जुलाई को 2, 11 जुलाई को 7 और 12 जुलाई को 7 लोगों की मौत रिकार्ड की गई है. यानी कि कुल मिलकर इस हफ्ते 35 लोगों की मौत हो गई. लिहाजा औसतन हर रोज हमारे यहां 5 लोगों की जाना जा रही है.

बिहार में अब तक 134 की मौ’त
बिहार में अब तक कोरोना से 134 लोगों की मौ’त हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 15 लोगों की मौ’त हुई है. भागलपुर और दरभंगा में 10-10 लोगों की मौत हुई है. समस्तीपुर में 7 मरीजों की जान गई है. मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सीवान  6-6 लोगों की मौत हुई है. बेगूसराय, और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौ’त हुई है.

इसके आलावा भोजपुर, पश्चिमी चंपारण और वैशाली  में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अररिया, कैमूर, किशनगंज और मधुबनी में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, सहरसा और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.

सूबे में 12364 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 12364 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों का औसत 70.97% हो गया है. पिछले 24 घंटे में राज्य में 411 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.