Breaking NewsMUZAFFARPUR

बागमती, लखनदेई, झीम व अधवारा समूह की नदियां उफनाईं, नए इलाकों में घुसा पानी…

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले में नदियों में आई बाढ़ का पानी तेजी से गांवों में फैल रहा है। कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे लोग घरों में कैद हैं। बागमती नदी सभी जगहों पर खतरे के उपर बह रही है। सोनबरसा में झीम नदी व पुपरी में अधवारा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। बागमती ढेंग, सोनाखान, डुबाघाट, बेलसंड चंदौली व मुजफ्फरपुर की सीमा पर कटौझा में खतरे के निशान से काफी उपर बह रही है। वही लालबकेया नदी गुआबाड़ी में लाल निशान को पार कर चुकी है। शाम छह बजे तक नदियों के जलस्तर का यहीं हाल था। प्रशासन ने हालांकि, चार प्रखंडों-सुप्पी, बेलसंड, परिहार व सोनबरसा प्रखंडों को ही बाढ़ प्रभावित मान रहा है। लखनदेई नदी में बाढ़ से सीतामढ़ी शहर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रिगबांध से सटे भवदेपुर इलाका बाढ़ के पानी से घिर गया है। विस्थापित रेलवे लाइन पर शरण लिए हुए हैं। विस्थापितों का रेलवे ट्रैक ही आशियाना बना है। सूरसंड, चोरौत, भिट्ठामोड़, सुप्पी, परिहार, सोनबरसा, बैरगनिया व सीतामढ़ी शहर के समीप बाढ़ का पानी फैला हुआ है। डीएम ने सबसे सतर्कता की अपील की

जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कहा कि नदियों में बाढ़ के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नजर खी जा रही है। चिह्नित एवं संवेदनशील पंचायतों में माइकिग के द्वारा लोगों को सावधान एवं सजग रहने को कहा जा रहा है। नदियों के किनारे एवं जल जमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने एवं बच्चों को लेकर खास सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

सभी अधिकारियों को चौबीसों घंटे पूरी तरह से अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं। आपदा की स्थिति को देखते हुए अभियंताओं की छुट्टियां रद की जा चुकी हैं। जिलान्तर्गत 100 सरकारी नाव व आठ इनफ्लैटेबल मोटरवोट उपलब्ध हैं। 15 निजी नावों के मालिकों के साथ एकरारनामा किया गया है। एसडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की सहायता एवं सूचना के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर-06226-250316, 250317, 250320, 250221 पर संपर्क करने को कहा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.