Breaking NewsNational

#Breaking: देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या के 8 लाख 79 हजार से अधिक, अब तक 23 हजार से ज्यादा ने गंवाई जान

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है और अब यह साढ़े आठ लाख का आंकड़ा पार कर चुका है। covid19india.org के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 8,79,466 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें 5,54,429 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 23,187 लोगों की मौ’त हो चुकी है। देश में अभी 3,01,468 एक्टिव केस हैं। इसी तरह महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 2,54,427 हो गई है। वहीं, राजधानी दिल्ली की बात करें तो कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1,12,494 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना के 7827 नए मामले, 173 और मौ’तें

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस सं’क्रमण के नए मामले एक बार फिर छह हजार से अधिक आए हैं। Covid19india.org के मुताबिक राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,827 नए मामले सामने आने के साथ कुल मरीजों की संख्या 2,54,427 पहुंच गई है। इसके साथ-साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 173 और लोगों की मौ’त हुई है, जिससे राज्य में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 10,289 हो चुका है।

वहीं, मुंबई में कोरोना वायरस के 1263 नए मरीज सामने आने से रविवार को कुल संख्या बढ़कर 92,988 हो गई। शहर में महामा’री के कारण मरने वालों की संख्या 5,288 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस के 22,540 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 64,872 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

पुणे में संक्रमितों की 39,125 हुई

महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 39,125 पहुंच गई। कोरोना के कारण अब तक 1,097 लोगों की मौ’त हो चुकी है।

तमिलनाडु में 1 लाख 38 हजार के पार मामले, 1,966 की मौ’त

तमिलनाडु में भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। राज्य में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,38,470 हो गई है। राज्य में अब तक इस महामा’री से 1,966 लोगों की मौ’त भी हो चुकी है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में सं’क्रमितों का आंकड़ा 29,168 पर पहुंच गया है। केरल में कोरोना म’रीजों की संख्या 7,874 हो गई है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1573 नए मामले, 37 लोगों की मौ’त

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना केस कम होने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटे में 1573 मामले रि’कॉर्ड हुए। इस तरह से दिल्ली में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1,12,494 हो गए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 37 मरीजों की मौ’त भी हुई। इस तरह से दिल्ली में कुल मौ’त का आंकड़ा 3,371 तक पहुंच गया। हालांकि दिल्ली में अब तक कुल 89,968 लोग ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को 9443 आरटी-पीसीआर और 11793 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कुल 789853 कोरोना जांच की गई हैं। राजधानी में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 652 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु शुरुआत से ही अतिसंवेदनशील हैं। महाराष्ट्र में पहले दिन से ही कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। जबकि दिल्ली और तमिलनाडु में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। यही वजह है कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक दिल्ली दूसरे स्थान पर थी। इसके बाद मई तक तमिलनाडु और उसके बाद फिर दिल्ली वापस आई थी। अब तमिलनाडु एक बार फिर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

गुजरात में कोरोना के 879 नए मामले, 13 और की मौत

गुजरात में भी संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। राज्य में अब तक 41,906 संक्रमित पाए जा चुके हैं। रविवार को 879 नए मामले सामने आए। राज्य में 13 नई मौत के साथ अब तक इस वायरस से 2,046 मरीजों की जान जा चुकी है।  

उत्‍तर प्रदेश में 1,403 नए मामले

आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी कोरोना महामारी पर रोक लगती नजर नहीं आ ही है। नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में और 1,403 नए केस मिले हैं और मरीजों का आंकड़ा 36,476 पर पहुंच गया है। अब तक 934 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में 431 नए मामले

मध्य प्रदेश में 431 नए केस के साथ अब तक 17,632 संक्रमित मिल चुके हैं। राजस्थान में 644 केस मिले हैं। राज्य में अब तक 24,392 मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि, ओडिशा में 595 नए मरीजों के साथ 13,121 मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं।

कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

बता दें दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर आ गया है। इस सूची में 34 लाख 13 हजार से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले, ब्राजील (18 लाख 66 हजार से ज्यादा) दूसरे और भारत (8 लाख 79 हजार) तीसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.