BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: जमकर बरसे बादल, उत्तर बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार; अ’लर्ट जारी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मौसम विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग ने आज भी मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना व्यक्त की है। बारिश के चलते बाढ़ और जलजमाव की संभावित प’रेशानी को लेकर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर जिले के तमाम विभागों के अधिकारी अलर्ट है। इधर, रविवार को भी इलाके में बारिश का दौर जारी रहा। 24 घंटे के भीतर जिले में कुल 15.3 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। रविवार का अधिकतम औसत तापमान 31.5 व न्यूनतम औसत तापमान 22.5 डिग्री रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे। तेज हवाएं बहती रही।

रविवार का औसत तापमान
अधिकतम : 31.5

न्यूनतम : 22.5

कुढऩी, मडवन, सरैया और पारू का इलाका सूखा

जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर औसतन 15.3 मिमी बारिश रि’कार्ड किया गया। इस दौरान कुढऩी, मड़वन, सरैया और पारू का इलाका सूखा रहा। जबकि, मीनापुर प्रखंड में सर्वाधिक 47.0 मिमी और सकरा में सबसे कम 5.2 मिमी बारिश रि’कार्ड की गई।

औराई में 26.4 मिमी, बंदरा में 12.2, बोचहां में 12.6, कांटी में 15.2, कटरा में 24.4, गायघाट में 29.8, मोतीपुर में 26.4, मुरौल में 5.8, मुशहरी में 15.6 व  साहेबगंज में 24.6 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।बताते चलें कि इलाके में पुर्नवसु नक्षत्र के आठ दिनों में हुई 122.6 एमएम बारिश हो चुकी है।  5 जुलाई को पुर्नवसु  नक्षत्र  चढ़ा  है  और  आठ  दिनों  में  कुल  122.6  मिमी  बारिश इस नक्षत्र में हो चुकी है। वैसे इस माह अबतक 12 दिनों के भीतर जिले में 152.6 मिमी बारिश हो चुकी है।