BIHARBreaking NewsSTATE

नीतीश सरकार ने दिया आईटीआई के छात्रों को तोहफा, डायरेक्ट खाते में भेजा जाएगा 3 हजार

पटना : बिहार के आईटीआई के छात्रों के लिए अच्छी खबर है. नीतीश सरकार ने यह फैसला किया है कि इस साल (2020-2021) से पोशाक और जूते की राशि का भुगतान सरकार की तरफ से किया जाएगा.

बिहार सरकार ने इसके लिए फैसला किया है कि छात्र-छात्राओं के खाते में 3 हजार रुपए डाल दिए जाएंगे. श्रम संसाधन विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. सरकारी आईटीआई खुलने के बाद राशि छात्रों के खातों में भेजी जाएगी.

योजाना का लाभ राज्य के 149 आईटीआई के लघभग 27 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगा. योजना में विभाग को लगभग 10 करोड़ की राशि सालाना खर्च करनी होगी. श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस साल योजना को लागू कर दिया जाएगा. इस राशि से स्टूडेंट्स 2 जोड़ी पोशाक एक जोड़ी जूता खरीद सकते हैं.

यही नहीं सरकार ने फैसला किया है कि समय समय पर राशि में संशोधन किया जाएगा. आईटीआई के माध्यम से नियोजिन और प्रशिक्षण निदेशालय को छात्र-छात्राओं की नामांकन की रिपोर्ट मिलेगी. इस रिपोर्ट के आधार पर राशि दी जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.