BIHARBreaking NewsCRIMEGOPALGANJSTATE

#Gopalganj: आइसोलेशन वार्ड में मरीज के श’राब पीने का वीडियो वायरल, मच गया ह’ड़कंप…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि गोपालगंज का बताया जा रहा है. इस वायरल वीडियो में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोरोना मरीज श’राब पीता नजर आ रहा है.

इस वायरल वीडियो को लेकर जब गोपालगंज प्रशासन से संपर्क साधा गया, तब इस बात की पुष्टि हुई कि यह वीडियो गोपालगंज के ही एक आइसोलेशन वार्ड का है. सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो गोपालगंज के मांझागढ़ थाना के सिद्ववलिया गांव में स्थित एक आइसोलेशन वार्ड का है, जहां पर यह मरीज श’राब पी रहा है.

प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर आइसोलेशन वार्ड के अंदर कोरोना मरीज को शराब किसने और कैसे उपलब्ध कराई गई. इस बात की जांच की जा रही है कि क्या किसी बाहरी ने इस मरीज को आइसोलेशन वार्ड में श’राब पहुंचाई है या फिर यह पहले से ही शराब लेकर आइसोलेशन वार्ड पहुंचा था.

आपको बता दें कि बिहार में साल 2016 से श’राबबंदी लागू है. लिहाजा ऐसे में आइसोलेशन वार्ड के अंदर इस युवक के शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद से गोपालगंज प्रशासन में हड़’कंप मचा हुआ है.

आइसोलेशन वार्ड में शराब पीने का मामला उस समय सामने आया है, जब कोरोना वायरस पूरे देश में कहर बरपा रहा है. इस जा’नलेवा वायरस की चपे’ट में आने वाले लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.