BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR: सभी कंटेनमेंट जोन सील, प्रतिबंधित क्षेत्र का लगा पोस्टर

मुजफ्फरपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर के और तीन जगहों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन को सील कर दिया गया है। एसडीओ पूर्वी डॉ. कुंदन कुमार व नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बुधवार को सदर अस्पताल रोड समेत अन्य कंटेनमेंट जोन का जायजा लिया। इस दौरान माइकिग कर कंटेनमेंट जोन बनने के बारे में बताते हुए आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर अन्य प्रतिष्ठान को बंद करने की अपील की। बता दें कि सोमवार की शाम जूरन छपरा रोड नंबर-चार के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया था। एसडीओ पूर्वी ने बताया कि पोस्ट ऑफिस चौक कंपनीबाग से सदर अस्पताल चौक, लक्ष्मी चौक एमआइटी से ब्रह्मापुरा थाना भवन के पास और सदर थाना व उसके आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। इन जगहों पर प्रशासन की तरफ से प्रतिबंधित क्षेत्र का पोस्टर लगा दिया गया है। आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बंद रहेंगी। कंटेनमेंट जोन में विधि व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस पदाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। रोटेशन में 24 घंटे पदाधिकारी अगले आदेश तक तैनात रहेंगे।

एक मजिस्ट्रेट व एक पुलिस पदाधिकारी के साथ एक सेक्शन पुलिस फोर्स आठ-आठ घंटे के अंतराल पर डयूटी में रहेंगे। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में अपने स्तर से लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है। ऐसे लोगों को अस्पताल तक भेजवाने का भी काम करने को कहा गया है। इस दौरान संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित मापदंड के तहत मास्क का इस्तेमाल व शारीरिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.