Breaking NewsNational

सेना ने जवानों से कहा- मोबाइल से डिलीट करें फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत 89 ऐप्स, नही किया तो होगी का’र्रवाई

भारतीय सेना ने अपने जवानों को फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत 89 मोबाइल ऐप्लीकेशंस को 15 जुलाई तक डिलीट करने के लिए कहा है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना से जुड़ी जानकारियों को लीक होने से रोकने के लिए जवानों को यह आदेश दिया गया है।

सैनिकों से जिन मोबाइल ऐप्स को डिलीट करने को कहा गया है, उसमें कुछ डेटिंग ऐप्स भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, डिलीट की जाने वाली ऐप्स की लिस्ट में टिंडर, काउच सर्फिंग, न्यूज ऐप डेली हंट आदि शामिल हैं। वहीं, हाल ही में सरकार द्वारा बैन की गई 59 चीनी ऐप्स में से एक टिकटॉक भी सेना की इस लिस्ट में शामिल है।

सेना ने कई मैसेजिंग, वीडियो होस्टिंग, गेमिंग, ई-कॉमर्स, डेटिंग, ब्लॉगिंग, म्यूजिक ऐप्स को इस्तेमाल करने से मना कर दिया है। वी-चैट, हेलो, हाइक, पब्जी, ट्र-कॉलर को भी डिलीट करने को कहा है।

इससे पहले हाल ही में केंद्र सरकार ने भारत-चीन में सीमा विवाद के बीच 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था। जिन ऐप्स को प्रतिबंधित किया गया था, उसमें टिकटॉक, वी-चैट, हेलो, यूसी ब्राउजर आदि जैसी ऐप्स शामिल थीं। इसके बाद टिकटॉक ने बयान जारी कर कहा था कि उसने कभी भी अपने यूजर्स का निजी डाटा चीन समेत किसी भी अन्य देश के साथ साझा नहीं किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.