Breaking NewsCelebritiesEntertainment

बड़ी खबर: सुशांत सिंह राजपूत के बाद एक्टर सुशील गौड़ा ने किया सु’साइड, पुलिस कर रही जांच

सुशांत सिंह राजपूत के सुसा’इड से अभी देश निकल भी नहीं पाया था कि टीवी एक्टर सुशील गौड़ा ने कर्नाटक के मंडया में सु’साइड कर लिया है. सुशील पिछले कुछ वक्त से अपने होमटाउन में ही रह रहे थे जहां उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शो’क की लहर दौड़ गई है. सुशील की मौ’त का कारण अभी सामने नहीं आया है. सुशांत सिंह राजपूत के बाद सुशील का जाना मनोरंजन जगत के लिए एक और धक्का साबित हुआ है.

सुशील ने टीवी शो अंतपुरा में काम किया था और वह आने वाली फिल्म सलगा में एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभा रहे थे. सुशील खुद को कन्नड़ सिनेमा में स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे और वे एक फिटनेस ट्रेनर के तौर पर भी काम किया करते थे. एक के बाद एक इस तरह मनोरंजन जगत के सितारों का जाना सभी के लिए धक्का सा है.

मनोरंजन जगत के लिए ये साल बहुत अच्छा साबित नहीं हो रहा है. पिछले कुछ महीनों में अब तक कई सीनियर और जूनियर कलाकार दुनिया को अलविदा कह गए हैं. पिछले महीने ही बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फां’सी लगाकर अपनी जान दे दी थी. हालांकि वह किस वजह से तनाव में थे इसकी जांच पुलिस अभी कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.