Breaking NewsJHARKHANDRANCHI

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को किया होम कोरेंटिन, CM आवास में प्रवेश पर लगी रोक..

RANCHI: बड़ी खबर आ रही है रांची से जहां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को किया होम कोरेंटिन कर लिया है. संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच खबर है कि  सीएम आवास में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लग गई है. झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने एहतियात बरतते हुए खुद को होम कोरेंटिन कर लिया है.

इसके साथ ही सीएम आवास में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. आपको बता दें कि पिछले दिनों में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के साथ सीएम हेमंत सोरेन एक कार्यक्रम में शरीक हुए थे. सीएम के साथ-साथ प्रधान सचिव, सलाहकार एवं अन्य ने भी खुद को होम कोरेंटिन कर लिया है. हेमंत सोरेन ने इसको लेकर ट्वीट भी किया है.

साथियों,

कैबिनेट के मेरे साथी मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर जी एवं हमारे दल के विधायक आदरणीय श्री मथुरा महतो जी कोरोना संक्रमित पाये गए हैं।

दोनो साथी अभी सरकारी अस्पताल में इलाजरत हैं। एहतियात के तौर पर आज से अगले कुछ दिनो के लिए मैं भी self- isolation में रहूँगा, पर 1/2

— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें)

गौरतलब है कि झारखंड में पिछले 24 घंटे में 179 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इनमें झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक मथुरा महतो शामिल हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3056 हो गयी है.

राज्यभर में अब तक 2104 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं. झारखंड में अब तक कोरोना से 22 संक्रमितों की मौत हो गयी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.