PATNA :बड़ी खबर पटना के दानापुर से आ रही है, जहां बेखौ’फ अप’राधियों ने दिनद’हाड़े बीजेपी के खगौल मंडल के अनुसूचित जाती के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद दीपक पासवान को गो’ली मा’र दी है.
घट’ना खगौल थानाक्षेत्र के चाणक्यपुरी की है, जहां अ’पराधियों ने दिनद’हाड़े बीजेपी नेता को दो गो’ली मारी है. घ’टना के बाद स्थानीय लोगो ने आनन-फा’नन में सगुना मोड़ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां वे जिंदगी और मौ’त से जूझ रहें है. घट’ना के बाद मौके पर पहुंची खगौल पुलिस जांच में जुट गई है. घ
गौरतलब है कि घा’यल दीपक की भाई की भी कई साल पहले गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई थी, वह खुद भी अ’पराधी प्रवृति का था. वहीं वर्तमान में दीपक पासवान बीजेपी के नेता के साथ-साथ पति और पत्नी दोनों खगौल नगर परिषद् के वार्डों के वार्ड पार्षद हैं.

बीजेपी नेता के गो’ली मा’रे जाने की खबर मिलते ही मौके पर दानापुर से बीजेपी विधायक आशा सिन्हा पहुंची और उन्होंने बिहार के सुशासन पर ही सवाल खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि खगौल-दानापुर में पुलिस-प्रशासन फेल है. यहां प्रशासन सिर्फ गुड़ों की सुनती है और आम आदमी का इसका खामियाजा भुग’तना पड़ रहा है. वहीं इस तरह की वा’रदात को अंजाम देकर हमे डराने का काम किया जा रहा है.



Leave a Reply