BIHARBreaking NewsSTATE

ला’शों के ढेर पर विधानसभा का चुनाव कराना चाहते हैं नीतीश कुमार- तेजस्वी यादव

ला’शों के ढेर पर विधानसभा का चुनाव कराना चाहते हैं नीतीश कुमार- तेजस्वी यादव

पूर्वउपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा आज पूरा बिहार कोरोना के कारण बदहाल है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि ला’शों के ढेर पर बिहार विधानसभा का चुनाव हो। तेजस्वी ने कहा कि जुलाई महीने में कोरोना के कारण जो हालात हैं इससे ज्यादा बदतर हालात अगस्त और सितंबर महीने में होने वाले हैं ऐसे में मुख्यमंत्री को चुनाव से ज्यादा लोगों की फिक्र होनी चाहिए।

यह बातें प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव वीरचंद पटेल स्थित राजद कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ही ज्यादा खराब है। उन्होंने एनएचआरएम और नीति आयोग के डाटा को सामने रखते हुए सरकार पर कई बड़े आ’रोप लगाए हैं।

तेजस्वीने कहा कि बिहार में फार्मासिस्ट के 86 फ़ीसदी पोस्ट खाली है। रेडियोग्राफी में पूरे बिहार में 99 फ़ीसदी खाली है। नर्सिंग स्टाफ के पद 44 फीसदी खाली है वही एनएचआरएम द्वारा 15 साल के जारी रिपोर्ट में बिहार सबसे पीछे बताया गया है। जाहिर है यह स्थिति चिंताजनक है।

तेजस्वीने कहा कि कोरोना के ऐसे गंभीर समय में नीतीश कुमार चुनाव को लेकर इतने बेचैन है वह उनकी परेशानी को दिखाता है।नीतीश कुमार को डर है कि कहीं चुनाव राष्ट्रपति शासन में ना हो जाए और इसका नु’कसान उठाना पड़ जाए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में बिहार सबसे फिसड्डी राज्यों में शामिल है। यहाँ 75 प्रतिशत आबादी को कार्ड तक नहीं बना है। बिहार का परफॉर्मेंस देखते हुए केंद्र ने पैसा देना बंद कर दिया है। नीति आयोग ने बिहार को फिसड्डी राज्यों में शामिल किया है। नीतीश कुमार को देखकर चेहरा छुपा लेना चाहिए।

संवाद सूत्र: रामशरणागत मिश्रजानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.