BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

#SITAMARHI: शहर समेत 40 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, एक दिन में 13 केस…

सीतामढ़ी। शहर समेत जिले में 40 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दी गई है। हालांकि, शहर के अंदर इसका पालन कम ही हो रहा है। परिहार विधायक व उनके परिवार के लोगों के कोरोना संक्रमण होने की सूचना के बाद शहर भवदेपुर नगरपालिका मध्य विद्यालय स्थित उनके मोहल्ले और उसके आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। कोट बाजार, मेला रोड, डुमरा समेत पांच इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की बात एडीएम पीजीआरओ ने की। उन्होंने बताया कि में सोमवार तक 35 कंटेनमेंट जोन थे जो अब बढ़कर 40 हो गए हैं। पुरानी एक्सचेंज रोड वार्ड-10 में दो दिनों पूर्व एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.