BIHARBreaking NewsSTATE

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही नेपाल पुलिस, अब रक्सौल बॉर्डर पर उकसावे वाली गतिविधि, जानें…

India-Nepal tension : नेपाल सरकार की मंशा सही नहीं दिख रही। वह आए दिन इस तरह का काम कर रही, जिससे भारत और नेपाल का संबंध सुधरने की जगह बिगड़ता ही जा रहा है। ताजा मामला रक्सौल बॉर्डर का है। यहां भी नेपाल की पुलिस ने मंगलवार की सुबह उकसावे वाली कार्रवाई की। जिससे क्षेत्र में तनाव है। बता दें कि पिछले एक पखवारे से नेपाल-बॉर्डर पर टेंशन बना हुआ है। कभी तटबंध को लेकर तो कभी सीमा को लेकर। अब नया मामला रक्‍सौल बॉर्डर पर है।

वीडियो में देखें नेपाली पु‍लिस की हरकत

नेपाल की पुलिस अपनी उकसावे वाली गतिविधि से बाज नहीं आ रही। मंगलवार को रक्सौल बॉर्डर पर तनाव बढ़ाने वाली हरकत की।

नेपाल पुलिस ने बॉर्डर पर लगाया बोर्ड

दरअसल, मंगलवार की सुबह बिहार के पूर्वी चंपारण जिला स्थित रक्सौल बॉर्डर के नो मैंस लैंड पर नेपाल सरकार की तरफ से एक बोर्ड लगाया गया। जिसमें नेपाल पुलिस उसे अपनी सीमा बताया। उस पर लिखा गया था जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा, वीरगंज सीमा क्षेत्र प्रारंभ। इसके अलावे उस पर स्थानीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर अंकित थे। नेपाल की तरफ से इस तरह की हरकत पर जैसे ही सीमावर्ती लोगों की नजर पड़ी, वे आक्रोशित हो गए। धीरे-धीरे तनाव बढ़ने लगा। इसके बाद इसकी जानकारी एसएसबी को दी गई।  इसके बाद नेपाली पुलिस के जवान वहां से चले गए।

सीतामढ़ी बॉर्डर पर फाय’रिंग में हुई थी मौ’त

गौरतलब है कि भारत-नेपाल के बीच चल रहे मौजूदा तनाव के बीच पिछले माह बिहार से लगी सीतामढ़ी सीमा पर नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय किसानों पर अंधाधुंध फाय’रिंग में एक नागरिक की मौ’त हो गई थी। जबकि, दाे लोग घायल हो गए थे। इतना ही नहीं एक व्यक्ति को पुलिस के जवान अपने साथ बंधक बनाकर भी ले गए थे। जहां उसको पीटा गया था। इस घटना के बाद से भारत-नेपाल सीमा पर तनाव और बढ़ गया था। दोनों तरफ सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए थे। हालांकि इसके बाद घटना की सूचना गृह मंत्रालय समेत समस्त विभाग को दी गई थी।

तब लाया गया नागरिकता संशोधन कानून

इसके बाद नागरिकता संशोधन कानून लाया गया। इसको लेकर भी विवाद की स्थिति रही और तनाव बढ़ा। इस तरह तेजी से बढ़ रहे तनाव के बीच नेपाल की पुलिस की इस कार्रवाई को उकसावे की कार्रवाई माना जा रहा है। वहीं दूसरी आेर नेपाल की राजनीतिक स्थिति में भी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.