BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

DGP गुप्तेश्वर पांडेय का दावा, गैं’गस्टर विकास दुबे बिहार घुसा तो बच नहीं पाएगा

PATNA: कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अगर गैंगस्टर विकास दुबे बिहार में घुस जाएगा तो यहां से सुरक्षित निकलना संभव नहीं है.

पुलिस अलग नहीं

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि बिहार पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस नहीं है. पूरे देश की पुलिस एक है. यूपी के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर वो विकास दुबे  बिहार में घुस आएगा और यहां से सुरक्षित निकल जाएगा यह संभव नहीं है.

विकास ने दी थी थानेदार को ला’श बिछाने की धम’की

यूपी पुलिस ने खुलासा किया है कि जब विकास के गांव पर पुलिस छापेमा’री करने जा रही थी तो इस दौरान ही चौबेपुर के दारोगा केके शर्मा को विकास ने कॉल किया था और कहा था कि अगर पुलिस पहुंची तो लाशों की ढेर लग जाएगी. विकास ने कहा था कि थानेदार विनय तिवारी को समझा लो, अगर बात बढ़ी तो बिकरु से कई ला’शें उठेंगी. यही नहीं सिपाही राजीव चौधरी की भी मुठभे’ड़ से कुछ घंटे पहले पहले विकास से हुई बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं. फिलहाल, विनय तिवारी, केके शर्मा और राजीव सिंह को को सस्पेंड कर दिया गया है.

विकास की बहू गि’रफ्तार

गैंगस्टर विकास दुबे की बहू और नौकरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पड़ोसी को भी गिरफ्तार किया गया है. हमले के दौरान इनलोगों ने विकास के गुर्गों के मदद की थी. पुलिस ने गिरफ्तारी के बारे में बताया कि विकास दुबे के गांव बिकरू गांव में मु’ठभेड़ के दौरान पुलिस के लोकेशन के बारे में जानकारी भी दे रही थी. गोलीबारी के दौरान विकास की बहू शमा के घर के बाहर घायल पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए मदद मांग रहे थे,उससे बार-बार दरवाजा खोलने की गुजारिश कर रहे थे, लेकिन शमा ने दरवाजा नहीं खोला.  अगर दरवाजा खोलती तो कुछ पुलिसकर्मियों की जान बच सकती थी. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.