Breaking NewsCelebritiesEntertainmentENTERTAINMENT/FILM

#HappyBirthdayMSDhoni: जब सुशांत की मौ’त पर धोनी ने साध ली चुप्पी, ऐसी थी मानसिक हालत…

महेंद्र सिंह धोनी…यह नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। धोनी मेंटली कितने स्ट्रॉन्ग हैं यह बात उनकी क्रिकेट लीडरशिप से भी पता चलती हैं। लेकिन जब दिल को धक्का लगता है, जब भावनाएं आहत होती हैं तो मजबूत से मजबूत इंसान भी मोम की तरह पिंघलने लगता है। आखिर भावनात्मक दर्द कुछ इसी तरह का अहसास होता है, जिसमें शब्द नहीं खामोशी चिल्लाती है…
धोनी से जुड़ा अनदेखा पहलू

आपको लग रहा होगा कि आज धोनी का जन्मदिन है और हम ऐसी उदास बातें कर रहे हैं…दरअसल, धोनी के जन्मदिन पर कोज़ी-कोज़ी बातें तो आपको बहुत जगह सुनने और पढ़ने को मिल जाएंगी। लेकिन हम यहां आपको उस इमोशनल दर्द के बारे में बता रहे हैं, जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद धोनी ने महसूस किया और हम सभी की तरह वह भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे कि अब सुशांत हमारे बीच नहीं रहे हैं!

हर किसी को था इंतजार

-जैसे ही सुशांत की मौ’त की खबर बाहर आई पूरा बॉलिवुड और क्रिकेट से जुड़े लोग सद’मे में डूब गए। साथ ही सुशांत के फैंस एक असहनीय द’र्द का अनुभव कर रहे थे। हर कोई अपने चहेते को बस एक बार अपनी आंखों से सही-सलामत देखलेना चाहता था।

-लोग लगातार यही दुआ कर रहे थे कि कुछ चमत्कार घटे और सुशांत की मौ’त से जुड़ी यह खबर झूठी साबित हो जाए। लेकिन इस सच को बदला नहीं जा सकता था। जब हर तरफ से सिलेब्रिटी इस घटना पर दु’ख जताने लगे और धोनी का कोई रिऐक्शन नहीं आया तो सुशांत के फैंस एक और बेचैनी से भर गए।

क्यों था धोनी के शब्दों का इंतजार?
-हम सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायॉग्रफी में लीड रोल प्ले किया है। सुशांत ने धोनी की लाइफ और उनके अनुभवों को जिस तरह स्क्रीन पर जिया, उससे खुद धोनी बहुत अधिक प्रभावित थे।

-धोनी का फेमस हेलिकॉप्टर शॉट जिस तरह सुशांत ने शूटिंग के दौरान लगाया, दर्शक इस बात का अंतर ही नहीं ढूंढ पा रहे थे कि ये शॉट सुशांत ने लगाया है या खुद धोनी ने। किसी के जीवन को इतनी बारीकियों से पर्दे पर उतारना वाकई आसान काम तो नहीं है।

धोनी की सुशांत के साथ बॉन्डिंग

-धोनी की रियल लाइफ को रील पर उतारने के लिए कई महीनों तक सुशांत धोनी के संपर्क में रहे। ताकि उनके संघर्ष, उनकी मेहनत, उनके हाव-भाव, काम करने के तरीके, खेलने के तरीके आदि बातों को समझ सकें।

-साथ ही लंबे समय तक सुशांत ने धोनी के परिवार के साथ समय बिताया। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के बाद धोनी ही नहीं उनके पूरे परिवार से सुशांत का जुड़ाव हो गया था। सुशांत धोनी के परिवार का सदस्य बन चुके थे। एक ऐसा फैमिली मेंबर जिससे पूरा परिवार भावनात्मक रूप से जुड़ा गया।

मलाइका अरोड़ा ने बताया पानी पीने का सही तरीका, जानें 46 की उम्र कैसे दिखती हैं इतनी हॉट

जब सुशांत के फैंस धोनी को सुनना चाहते थे

-सुशांत सिंह की मृ’त्यु की खबर जैसे ही बाहर आई सभी लोग एक सदमे और द’र्द में डूब गए। हर कोई हैरान था कि उनका चहकता हुआ क्यूट स्टार अब उनके बीच नहीं है।

-खासतौर पर जो बात आज भी सुशांत के फैंस स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, वह यह है कि सुशांत ने आत्मह’त्या की है! यही कारण है कि उनके फैंस लगातार उनकी मौ’त की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.