BIHARBreaking NewsSTATE

#BiharElection2020: अमित शाह के बाद अब नीतीश कुमार भी 7 अगस्त को करेंगे वर्चुअल रैली

Bihar Election 2020: अमित शाह के बाद अब नीतीश कुमार भी 7 अगस्त को करेंगे वर्चुअल रैली

पटना. कोरोना महामा’री के बीच बिहार में राजनीतिक पार्टियां अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई हैं. इस कड़ी में जहां बीजेपी ने बिहार की पहली वर्चुअल रैली कर अपनी शक्ति का एहसास क राया तो वही अब जेडीयू भी उसी के नक्शे कदम पर चलने की तैयारी कर रही है. गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली के बाद अब बिहार में एनडीए का दूसरा घटक यानी जेडीयू वर्चुअल रैली की मदद से अपने चुनावी सभा का आगाज करेगा. इसके तहत सबसे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 अगस्त को वर्चुअल रैली करेंगे.

इस वर्चुअल रैली की तैयारी पार्टी ने 1 महीने पहले से ही कर दी है. जानकारी के मुताबिक इस वर्चुअल रैली से पहले 18 जुलाई से महीने के अंत तक जदयू विधानसभा बार वर्चुअल सम्मेलन करेगा. इन आयोजनों की जिम्मेवारी पार्टी के कद्दावर नेता और नीतीश कुमार के थिंकटैंक कहे जाने वाले राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह को दी गई है. इन वर्चुअल रैली में वो मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे. नीतीश की रैली को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है. पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 7 जुलाई को छात्र जदयू, 8 जुलाई को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, 9 जुलाई को महिला प्रकोष्ठ, 10 जुलाई को महादलित प्रकोष्ठ की बैठक होगी जबकि 16 जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सभी क्षेत्रीय प्रभारी जिलाध्यक्ष और संगठन प्रभारियों से वर्चुअल बैठक करेंगे.

पार्टी ने 15 साल से बिहार के मुख्यमंत्री की इस रैली को दलीय समर्थकों से ऊपर उठकर एनडीए के हर समर्थकों तक सीधे पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. जेडीयू की इस मुहिम में 18 जुलाई से आरसीपी सिंह, बशिष्ठ नारायण सिंह, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और राजीव रंजन सिंह ललन के नेतृत्व में जदयू का विधानसभा वार वर्चुअल सम्मेलन आरंभ होगा. मालूम हो कि अमित शाह की ये वर्चुअल रैली काफी सफल मानी गई थी और इसे पार्टी ने एक साथ सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर टेलिकास्ट किया था.

संवाद सूत्र: राम शरणागत मिश्र जानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.