BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में भ’यावह हुआ कोरोना / 24 घंटे में 7 लोगों की मौ’त, राज्य में अब तक 97 ने तो’ड़ा दम…

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस जा’नलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7 और लोगों की मौ’त हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से म’रने वालों का आंकड़ा 97 हो गया है.

पिछले 24 घंटे में 7 की मौ’त
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित अपडेट जारी की गई . विभाग की ओर से जारी इस नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 7 और लोगों की मौ’त हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 97 लोगों की मौ’त कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संक’ट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौ’त हुई थी.

बिहार में अब तक 97 की मौ’त
बिहार में अब तक कोरोना से 97 लोगों की मौ’त हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 12 लोगों की मौ’त हुई है. दरभंगा में 7 और समस्तीपुर में 6 लोगों की मौत हुई है. भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा बेगूसराय में 4 लोगों ने दम तोड़ा है. भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही किशनगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कैमूर, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौ’त हुई है.

बिहार में अब तक 12140 पॉजिटिव केस
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 276 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12140 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक कोरोना संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा किस से पटना जिले से सामने आए हैं. पटना में कोरोना के 55 नए संक्रमित पाए गए हैं. जबकि दरभंगा जिले में 27 और भागलपुर में 25 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इसके अलावा नालंदा में 15, मुंगेर में 11, पूर्वी चंपारण में 15, सुपौल में 10, पश्चिम चंपारण में 13 नए मरीजों की पुष्टि हुई है.

इसके साथ ही सीवान जिले में कोरोना के 8 नए मरीज पाए गए हैं. जबकि सीतामढ़ी में एक, शिवहर में दो, सारण में पांच, समस्तीपुर में चार, सहरसा में तीन, रोहतास में 6, पूर्णिया में तीन, नवादा में चार, मुजफ्फरपुर में सात, मधुबनी में सात, मधेपुरा में 6, किशनगंज में चार, खगड़िया में 9, कटिहार में 8, जहानाबाद में 6, जमुई में चार, गोपालगंज में 6, बांका में दो और अरवल जिले में 5 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आये हैं.

सूबे में 8765 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 8765 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 277 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.

बिहार में सोमवार को इन जिलों से मिले नए मरीज –

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.