BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को एक बार फिर से मिलेंगे पैसे, अभिभावकों को मिलेगा खाद्धान

PATNA: बिहार के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को मई-जून एवं जुलाई महीने के एमडीएम के लिए राशि का भुगतान किया जाएगा. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने  सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देशित किया है.

शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि कोरोना वायरस रोकथाम के लिए विद्यालय बंद है तथा ग्रीष्मावकाश में मध्यान भोजन के अंतर्गत मई-जून एवं जुलाई के लिए वर्ग 1 से 5 तक प्रति छात्र को 8 किलोग्राम खाद्यान्न तथा 358 रुपए एवं वर्ग 6 से लेकर 8 तक प्रति छात्र को 12 किलोग्राम खाद्यान्न तथा 563 रू तत्काल दिए जायेंगे। खाद्यान्न विद्यालय में छात्र के अभिभावक को दिया जाएगा तथा राशि बिहार शिक्षा समिति द्वारा बच्चों अभिभावकों के खाते में डीवीटी के माध्यम से की जाएगी.कोरोना के मद्देनजर छात्र विद्यालय नहीं आएंगे उनके अभिभावकों को खाद्यान्न दिया जाएगा .विद्यालय में कक्षावार तिथि निर्धारित कर खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा.

कोरोना के कारण विद्यालय बंदी के दौरान 14 मार्च से लेकर 3 मई तक खाद्यान्न मद की राशि 378 करोड़ 70 लाख 20 हजार रू बिहार के सभी सरकारी,अर्ध सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के सभी छात्रों या उनके अभिभावक के खाते में जा चुकी है. इसके अतिरिक्त मुजफ्फरपुर के एईएस प्रभावित पांच प्रखंडों सरैया, बोचहां,मुसहरी, कांटी एवं मीनापुर के विद्यालय के नामांकित सभी बच्चों को 200 ग्राम सुधा दूध चूर्ण घर-घर जाकर वितरित की गई है.

Input: News4nation

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.