Breaking NewsCRIMEMADHYA PRADESH

शादी के लिए तैयार हो रही थी दुल्हन, ब्यूटी पार्लर में घुसकर आशिक ने का’ट दिया गर्दन

BHOPAL :  एक ऐसा सन’सनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सबको है’रान कर दिया है. दरअसल अपनी शादी के लिए तैयार हो रही एक दुल्हन की ह’त्या उसी के आशिक ने कर दी. इस वा’रदात के बाद इलाके में स’नसनी फ़ैल गई है. पुलिस आ’रोपी प्रेमी की तला’श में जुटी हुई है.

वारदात मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का है. जहां जावरा इलाके में शादी के लिए सज रही एक दुल्हन की उस समय गला रे’तकर ह’त्या कर दी गई जब वह ब्यूटी पार्लर में मेकअप के लिए गई हुई थी. इस स’नसनीखेज वार’दात को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक जावरा के किसी होटल में दुल्हन की शादी होने वाली थी. वह सुबह करीब नौ बजे एक ब्यूटी पार्लर पर तैयार होने गई थी. इसी दौरान उसके आशिक ने बड़ी वा’रदात को अंजाम देते हुए उसकी ह’त्या के दी.

बताया जा रहा है कि शाजापुर की रहने वाली दुल्हन शानू यादव की शादी नागदा निवासी गौरव जैन के साथ होनी थी. जब वह शादी के लिए तैयार हो रही थी तो  शानू के फोन पर उसके प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर के बाहर से ही कॉल किया. इसके बाद वह अचानक अंदर घुस गया और एक धा’रदार हथि’यार से दुल्हन शानू की ग’ला रे’त दिया. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर आरो’पित की तला’श शुरू कर दी. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए.

इस बड़ी वारदात को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया कि मृ’तक महिला शानू और आ’रोपी राम के बीच पिछले चार साल से प्रेम-संबंध था. शानू की यह दूसरी शादी होने वाली थी, पहली शादी उज्जैन में हुई थी और उसका पति से तला’क हो गया था. दुल्हन की बहन ने बताया कि हमने सुबह होटल में नाश्ता किया फिर तैयार होने के लिए हम दीदी के साथ ब्यूटी पॉर्लर आ गए. हमें छोड़ने भैया और लड़के वालों की तरफ से दो लोग आए थे. पार्लर में दीदी का मेकअप शुरू हुआ ही था कि एक कॉल आया. फिर थोड़ी देर बाद मुंह पर साफा बांधकर आए एक युवक ने दीदी के गले पर चाकू मा’र दी और भाग गया.

पार्लर की संचालिका ने बताया कि तीन दिन पहले इस मेकअप के लिए बुकिंग हुई थी. लड़की करीब नौ बजे आई. कुछ देर बाद एक युवक आया और वह दो-तीन मिनट बैठा भी फिर अचानक उसने इस वारदात को अंजाम दिया और भाग निकला. हमने तत्काल ऑटो बुलाकर दुल्हन को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. इस ह’त्याकां’ड के मुख्य आरोपी को राम यादव को भी पकड़ लिया गया है. इससे पहले आ’रोपी के साथी पवन पांचाल को भी पकड़ा गया था.

Input: firstbihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.