Breaking NewsNationalSTATE

गलवान घाटी से बड़ी खबर : आखिरकार पीछे हटी चीन की सेना

15 जून को बलवान घाटी में भारत और चीन की सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। गलवान घाटी में चीन की सेना अपने मौजूदा स्टेटस से पीछे हट गई है। एलएसी से चीन की सेना तकरीबन 1 किलोमीटर पीछे हटी है। पिछले दिनों भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुए अधिकारी रैंक की बातचीत के बाद चीन की सेना पीछे हटी है।

खबरों के मुताबिक दोनों देशों की सेनाओं ने पिछले दिनों हुई बातचीत मेरी लोकेशन पर सहमति जताई थी। जिसके बाद सेना ने अपने मौजूदा स्थान से पीछे हटी हैं ।गलवान घाटी के पास अब बफर जोन बन गया है ताकि किसी भी तरह की हिंसा की कोई घटना आगे ना हो। इस वक्त की ताजा खबर यह है कि चीन की सेना ने गलवान घाटी में एलएसी पर लगाए गए अपने टेंट और बाकी साजो सामान को समेट लिया है और तकरीबन 1 किलोमीटर पीछे जा चुकी है।

टॉप कमांडर लेवल की बातचीत में इस बात पर सहमति बनने के बाद चीनी सेना बैकफुट पर आई है। आपको याद दिला दें कि 15 जून को गलवान घाटी में जो हिंसक झड़प हुई थी।उसमें 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे जबकि चीन को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। भारतीय सेना और चीन सेना के बीच अब तक कई दौर में बातचीत हो चुकी है। हालांकि 15 जून की घटना के पहले से जून को भी दोनों सेनाओं के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई थी लेकिन उसके बावजूद 15 जून की रात हिंसक वारदात हुई 22 जून और 23 जून को दोनों देशों की सेनाओं के अधिकारी बातचीत कर चुके हैं और अब चीन की सेना पीछे हटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.