Breaking NewsGUJARATSTATE

बड़ी खबर: कोरोना संकट के बीच कई राज्यों में भूकंप के तेज झ’टके, द’हशत में लोग

कोरोना संकट के बीच भूकंप के झ’टके लगातार महसूस किये जा रहे हैं. एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भारत में पूरब से लेकर पश्चिम तक धरती कां’पी है. सुबह लद्दाख में भू’कंप आने के बाद शाम को गुजरात के कच्छ में भू’कंप के झटके महसूस किये गए हैं. इसके साथ ही लगभग 15 मिनट के अंतराल पर मिजोरम में भी भूकंप के झ’टके लगे.

कोरोना संकट के बीच देश में भूकंप के लगातार झटके लग रहे हैं. गुजरात के कच्छ क्षेत्र में शाम को आए भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई. भूकंप का केंद्र भचाऊ के पास रहा. कच्छ में भूकंप आने के करीब 15 मिनट बाद मिजोरम के चंपाई जिले में भी भूकंप आया जहां उसकी तीव्रता 4.6 रही.




इससे पहले आज तड़के लद्दाख के करगिल में भी 3.37 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र करगिल से 433 किलोमीटर नॉर्थ-नॉर्थवेस्ट था. अच्छी बात यह रही कि इस भूकंप से किसी के ह’ताहत होने या संपत्तियों को नु:कसान पहुंचने की खबर नहीं मिली.

उत्तर पूर्वी भारत का मिजोरम राज्य एक बार फिर भूंकप के झटकों से हिल गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक मिजोरम के चंफई क्षेत्र में यह भूंकप का केंद्र था. भूकंप रविवार शाम 5 बजकर 26 मिनट पर आया था. भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 की तीव्रता मापी गई है. भूकंप के झटकों के डर लोग घर के बाहर निकल आए. लोगों में दहश’त का माहौल है. हालांकि अभी किसी जानमाल की कोई खबर नहीं है.

Input: FirstBihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.