BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#Muzaffarpur में कोरोना का क’हर / फिर एक साथ मिले 58 नए कोरोना मरीज, जिले में अकड़ा पहुँचा 451

मुज़फ्फरपुर जिला में आज फिर से कोविड 19 के 58 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है. कोरोना के मामले में जिला में लगातार ही इजाफा जारी है और बीते तीन दिनों में 125 से ज्यादा कोरोना की पुष्टि हुई है जिसमे दर्जनों चिकित्सक सहित कई मेडिकल स्टाफ और कंर्मी है। जिला की प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा सभी के कॉन्टैक्ट डिटेल के साथ ही अन्य जानकारी लिया जा रहा है। जिला में कोरोना का केस की संख्या हुआ 451 वही एक्टिव केस की संख्या 114 बताई गई है जिला प्रशासन मुज़फ्फरपुर ने दी है जानकारी।

बिहार में जा’नलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 349 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11460 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 349 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11460 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. कोरोना के ताजा मामले सूबे के कई जिलों से सामने आए हैं. विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक सूबे के 28 जिलों से ये नए 349 मरीज सामने आये हैं.

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई . विभाग की ओर से जारी इस नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 6 और लोगों की मौ’त हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 84 लोगों की मौ’त कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौ’त हुई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.