BIHARBreaking NewsSTATE

24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना से 6 लोगों की मौ’त, राज्य में म’रने वालों का आंकड़ा पहुंचा 84…

PATNA : बिहार में जान’लेवा कोरोना वायरस का सं’क्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस वायरस से संक्र’मित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है। इस वक्त एक बड़ी खबर कोरोना संक्रमण से जुड़ी हुई आ रही है। बिहार में कोरोना से 6 और लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में 231 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10914 हो गई है।

24 घंटे में 6 की मौ’त

स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है। विभाग की ओर से जारी इस नियमित इस अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 6 और लोगों की मौ’त हो गई है। इसके साथ ही बिहार में अब तक 84 लोगों की मौ’त कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौ’त हुई थी।

बिहार में अब तक 84 की मौ’त

बिहार में अब तक कोरोना से 84 लोगों की मौ’त हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 11 लोगों की मौ’त हुई है. दरभंगा,नालंदा रोहतासऔर सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके अलावा पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर  और 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है। भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही  मधुबनी,पश्चिम चंपारण और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौ’त हुई है।

बिहार में अब तक 10911 मरीज

बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है> राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है। नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 231 और कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 10911 हो गई है। पटना में 900 से अधिक मामले सामने आये हैं। वहीं, भागलपुर में 500 से अधिक मामले हो गए हैं. मधुबनी और सीवान जिले में 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसके आलावा बेगूसराय, मुंगेर, रोहतास और समस्तीपुर जिले में 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

सूबे में 8211 मरीज हुए स्वस्थ

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 8211 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 217 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.