Breaking NewsNational

बड़ी खबर: फिर कांपी धरती / मिजोरम के चम्फाई जिले के पास आये भू’कंप के तेज झ’टके

आईजोल. मिजोरम में शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर भूकं’प के झ’टके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिकरिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र चंफाई शहर के पास था। इससे पहले 24 जून को भी चंफाई शहर से 31 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। 22 और 23 जून को भी भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए थे। 22 जून को 5.3 तीव्रता के भूकंप की वजह से कई मकान क्षतिग्र’स्त हो गए थे।

6 या इससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप खतरनाक होता है
भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की असली वजह टेक्टोनिकप्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा उल्काप्रभाव और ज्वालामुखी वि’स्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं।रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भू’कंप होता है।

Input: Dainik bhaskar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.